UP School Holiday: यूपी में 23 दिसंबर से लगातार शीतकालीन अवकाश घोषित, जानें इस महीने कब कब हैं छुट्टियां

By
On:
Follow Us
UP School Holiday: साल का आखिरी महीना शुरू हो गया है उत्तर भारत के लखनऊ के साथ-साथ जयपुर में गुलाबी ठंड अब कड़ाके की सर्दी में बदल रही है ऐसे में स्कूली बच्चों के मन मे एक ही सवाल चल रहा है कि यह विंटर वेकेशन कब से शुरू होगा अगर आप को भी छुट्टियों के कैलेंडर के इंतजार में है तो यह खबर आपके लिए खास होने वाली है उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में छुट्टियों की तस्वीर साफ हो गई है इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी ने छुट्टियों का बिगुल बजा भी दिया है और राजस्थान शीघ्र ही इसकी जानकारी देने वाला है।

कश्मीर में बर्फबारी तो पुडुचेरी में तूफान को लेकर हुआ छुट्टी का ऐलान

दक्षिण भारत के पुडुचेरी में चक्रवात दितवा के चलते भारी बर्षा का अलर्ट जारी किया गया है है जिससे यहां 1 दिसंबर को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है इसके अलावा जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड के कारण लंबी छुट्टियां शुरू हो गई है कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक छुट्टियां रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश में 12 दिन का अवकाश संभव

यूपी के छात्रों के लिए मौज ही मौज है क्योंकि एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के पीएम श्री स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक विंटर वेकेशन की छुट्टी रहने वाली है यानी साल के आखिरी 10 से 12 दिन तक स्कूल बंद रहने वाले हैं इसके बाद स्कूलों को सीधे नए साल में खोला जाएगा,इसके बाद सरकारी स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश रहेगा हालांकि अगर ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया तो सरकार इसको आगे भी बढ़ा सकती है।

पीएम श्री स्कूलों का हाल

राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी छुट्टियां का शेड्यूल लगभग तैयार माना जा रहा है यहां कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 23 दिसंबर से छुट्टियां हो सकती हैं पीएम श्री स्कूल की बात करें तो अधिकारिक लिस्ट के अनुसार यहां 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगातार 10 दिन तक स्कूल बंद रहने वाले हैं आगे की छुट्टियां सरकार के द्वारा बढ़ाई भी जा सकती है अगर सर्दी का असर ज्यादा रहा तो सरकार इस पर आगे भी कदम उठा सकती है।

राजस्थान के बच्चों के लिए छुट्टियों का अपडेट

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तारीख लगभग सामने आ गई है उम्मीद की जा रही है राजस्थान सरकार भी अगले एक-दो दिन में एकेडमी कैलेंडर के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टी पर विचार कर सकती है जैसे ही पारा गिरेगा जिला कलेक्टर भी अपने स्तर से स्कूलों के समय बदलने के साथ-साथ छुट्टियां करने का फैसला ले सकते हैं राजस्थान की छुट्टियों की बात की जाए तो अभी आधिकारिक आदेश नहीं किया गया है लेकिन खास तौर पर राजस्थान शिक्षा बोर्ड 25 दिसंबर से इस पर विचार कर सकता है।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए खास है यह महीना

छुट्टियों के साथ-साथ बच्चों को अपने परीक्षा के बारे में भी याद रखना होगा क्योंकि 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी भी करनी है तो दिसंबर में सिर्फ मौज मस्ती ही नहीं करनी है जनवरी में प्री बोर्ड और फरवरी में फाइनल एग्जाम होने हैं इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रजाई में बैठकर छुट्टियों का मजा ना लें बल्कि किताबो से दोस्ती बनाए रखे।