UP Pre Primary Teacher Course Update: परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से सीटीटी (नर्सरी), डीपीएसई (NTT) और डीपीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 1 दिसंबर से आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है इस बार भी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा जिससे सभी अभ्यर्थी अपने स्तर से सुविधा अनुसार फॉर्म भर सकें महिलाओं के लिए प्रशिक्षण एक सुनहरा मौका माना जा रहा है क्योंकि इस कोर्स के द्वारा ही यह भविष्य में प्री प्राइमरी और नर्सरी स्तर पर कार्य करने के अवसरप्राप्त कर सकते हैं।
1 दिसंबर से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चालू
परीक्षा नियामक प्राधिकरण के द्वारा सूचना मिली है कि महिला अभ्यर्थी 1 दिसंबर से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, फीस जमा करने और दस्तावेज लोड करने का कार्य पोर्टल पर ही किया जाना है अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए फॉर्म भरने से पहले आवश्यक दस्तावेजों को तैयार अवश्य कर ले।
25 दिसंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण
परीक्षा प्राधिकरण पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 दिसंबर 2025 रखी गई है इसलिए सभी अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि समय रहते फॉर्म को भर दें हालांकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर तक बढ़ाई जा चुकी है जिससे अभ्यार्थियों को तकनीकी समस्याओं आने पर भी समय से पहले शुल्क जमा कर सकें। आवदेन शुल्क जमा होने के बाद आवेदक को फाइनल प्रिंट निकालना आवश्यक है बहुत से अभ्यर्थी फॉर्म तो सबमिट कर देते हैं लेकिन फीस जमा न होने के कारण फॉर्म को निरस्त कर दिया जाता है फाइनल प्रिंट निकालने के अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक रखी गई है इस तारीख के बाद पोर्टल से प्रिंट आउट को नहीं निकाला जा सकता है इसलिए सभी अभ्यर्थी समय से पहले ही इसका ध्यान दें और निर्धारित समय से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर दें।
महिलाओं के लिए अच्छा मौका
एनटीटी, सीटी नर्सरी और डीपीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी होगा जो शिक्षा के क्षेत्र में विशेष तौर पर प्री प्राइमरी स्तर पर कार्य करना चाहती हैं इन कोर्सों के माध्यम से अभ्यर्थी को बाल विकास, प्रारंभिक शिक्षा के कौशल, कक्षा संचालन और गति विधि आधारित शिक्षण की पूरी समझ भी मिल सकेगी।
हाई स्कूल प्रमाण पत्र के आधार पर की जाएगी आयु की गणना
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु का भी निर्धारण किया गया है आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार को 1 जुलाई 2025 को 18 वर्ष होना आवश्यक है अधिकतम आयु की बात की जाए तो 35 वर्ष तक की महिला इसमें आवेदन कर सकती हैं इससे अधिक या कम आयु की अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे आयु की गणना नियम अनुसार हाई स्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार की जाएगी । परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार ना करके समय से पहले ही इसका आवेदन कर दें अगर जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं तो उन्हें आगे की तकनीकी समस्याओं में नहीं फंसना पड़ेगा क्योंकि समय से किया गया आवेदन आगे की प्रक्रिया को और भी सरल बनता है जिससे त्रुटियों की संभावना कम बनी रहती है।