यूपी में पुलिस कांस्टेबल सहित 25000 से अधिक पर नोटिफिकेशन की आ गई अपडेट, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन UP Police Constable Notification Update

By
On:
Follow Us

UP Police Constable Notification Update: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर मिलने वाला है ऐसे युवक जो लंबे समय इस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे थे उनके लिए विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यूपी पुलिस और जेल वार्डन के लगभग 25,455 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी माह शुरू होने जा रही है शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड आवेदन से संबंधित कार्यक्रम जारी हो जाएगा दिसंबर माह में ही प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है जिससे तैयारी कर रहे हैं अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

यूपी के युवाओं को बड़ी राहत

ऐसे युवा जो इस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे थे उनके लिए बड़ी राहत मिलने वाली है इस बार सिपाही के 22,000 से अधिक पद और जेल बॉर्डर के 2800 पदों को शामिल किया गया है युवाओं की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से रखा गया है उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसका आवेदन कर सकते हैं।

विभाग द्वारा बड़ी संख्या में पद शामिल

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही सिविल पुलिस के 9837 पद, महिला बटालियन के 2282 पद ,पीएससी के 3245 पद, विशेष सुरक्षा बल के 2444 पद, अग्निशमन विभाग के 1341 पद और पर्वतीय पुलिस के 71 पदों को शामिल किया गया है इसके अलावा जेल बॉर्डर के 2800 से अधिक पदों को अलग से भरने की तैयारी की जा रही है इस बार प्रक्रिया को तेज करने के लिए बोर्ड ने सभी व्यवस्थाओं को पहले से अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए हैं परीक्षा केन्द्रों को निर्धारण के लिए तकनीकी इंतजाम किए जा रहे हैं जिसकी हर स्तर पर तैयारी चल रही है शासन का लक्ष्य है कि चयन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को नए वर्ष में इसकी सौगात मिल जाए ।

लाखो युवाओं को सुनहरा मौका

लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली चल रहे थे ऐसे में इस कदम से लाखों युवाओ को नया मौका मिलने वाला है खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठ भूमि वाले अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उत्साहित है सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाएगा आवेदनों की जांच से लेकर लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और परिणाम तक हर चरण को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कराया जाएगा।

नोटिफिकेशन से जुड़ी जरूरी बातें

विभाग ने नोटिफिकेशन जुड़ी कुछ जरूरी शर्तो को रखा है इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है आयु की बात की जाए तो पुरुषों के लिए 18 से 22 साल तक के बीच उम्र होनी चाहिए इसके साथ ही सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होना चाहिए सीना बिना फुलाये 79 सेंटीमीटर से कम नहीं होना चाहिए और फुलाकर कम से कम 84 सेंटीमीटर होना चाहिए एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेंटीमीटर मांगी गई है जिसमें इनका सीना बिना फुलाये 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए महिला उम्मीदवार की बात की जाए तो सामान्य, ओबीसी एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर मांगी गई है और ST उम्मीदवारों की लंबाई 147 सेंटीमीटर होना चाहिए तथा इनका वजन 40 kg होना आवश्यक है चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो इसमें लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के अनुसार होगा लिखित परीक्षा 300 अंक की कराई जाएगी जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के 150 प्रश्न को शामिल किया जाएगा।