UP Holiday List 2026: यूपी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए एक ऐसी अवकाश सूची को तैयार किया है जो कर्मचारियो, छात्रों और अभिभावको के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होने वाला है इस बार 24 सार्वजनिक अवकाश, 31 निर्वाचित (Restricted) अवकाश और कई विभागीय /विशेष अवकाशो को घोषित किया गया है जो पूरे साल को त्योहार, धार्मिक आयोजनों और राष्ट्रीय पर्व से भरपूर बना देते हैं 2026 की यह अवकाश सूची न केवल संख्या में अधिक होने वाली है बल्कि हर समुदाय हर धर्म और हर वर्ग के त्योहारों को बराबर महत्व देने वाली है इससे पूरे राज्य में पहले से योजना बनाना काफी आसान हो गया है इस कैलेंडर के माध्यम से 2026 में को सबसे व्यस्त और उत्साहपूर्ण वर्षों में से एक बनाया जा सकता है।
सार्वजनिक अवकाश- राज्य में अनिवार्य रूप से लागू होने वाली छुट्टियां
सार्वजनिक अवकाश वह अवकाश होता है जो पूरे उत्तर प्रदेश में एक समान लागू किया जाता है और इन दोनों सभी सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज और अधिकांश संस्थानों को बंद रखा जाता है 2026 में निर्धारित 24 सार्वजनिक अवकाश में राष्ट्रीय महत्व वाले पर्व भी शामिल है जिसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस , गांधी जयंती प्रमुख है इनके अलावा धार्मिक त्योहार जैसे होली, दशहरा , दीपावली, ईद , गुड फ्राइडे, रामनवमी, रक्षाबंधन और क्रिसमस डे को भी शामिल किया गया है यह अवकाश पूरे राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्वाचित अवकाश- कर्मचारी अपनी पसंद से ले सकेंगे दो छुट्टियां
ऐच्छिक अवकाश या निर्वाचित अवकाश उन त्योहारों के लिए कहा जाता है जो सभी समुदाय में एक समान रूप से नहीं मनाए जाते इसलिए कर्मचारियों को इनमें अधिकतम दो छुट्टियां चुनने की स्वतंत्रता रहती है वर्ष 2026 में लगभग 31 Restricted Holiday शामिल की गई है जिसमें मकर संक्रांति, महावीर जयंती, बसंत पंचमी, ईद ए-मिलाद, जन्माष्टमी, करवा चौथ, गुरु नानक जयंती, छठ पूजा आदि प्रमुख हैं यह अवकाश कर्मचारियों को व्यक्तिगत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम को में सहभागिता का पूरा अवसर प्रदान करते हैं
अन्य विभागीय छुट्टियां, विशेष अवकाश
2026 में कुछ ऐसे भी अवकाश घोषित किए गए हैं जो विशेष विभागों या विशिष्ट परिस्थितियों के लिए ही लागू किए जाते हैं जिसमें बैंकों के लिए 1 अप्रैल का वार्षिक लेखा बंद (Annual Closing Day) प्रमुख है जिस दिन बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहता है इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह जयंती और छठ पूजा के आसपास विशेष अवकाशों की घोषणा की जाती है इन अवकाशों का उद्देश्य विशिष्ट समुदाय और दफ्तरों के कार्य प्रणाली का संतुलन बनाए रखने के लिए रखा जाता है।
2026 को बनाया जा सकता है सबसे व्यस्त और उत्साहपूर्ण वर्ष
उत्तर प्रदेश सरकर के द्वारा जारी की गई 2026 की अवकाश सूची राज्य के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होने वाली सूची है इस साल घोषित छुट्टियां ना केवल धर्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं को सम्मान दे रही है बल्कि कर्मचारी और छात्रों के समय प्रबंधन को भी बहुत सरल बना रही हैं विभिन्न समुदाय के प्रमुख त्योहारों को शामिल करने से यह कैलेंडर सामाजिक समरसता को भी मजबूत बना रहा है सार्वजनिक और विभागीय अवकाशो के संतुलित संयोजन के कारण लोग पूरे वर्ष अपनी व्यक्तिगत परिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को बेहतर योजना बना पाएंगे जिससे 2026 को और भी उत्साहपूर्ण बर्ष बनाया जा सकेगा।
आधिकरिक नोटिफिकेशन Click Here