योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी कर्मचारियों को मिली पुरानी पेंशन की सौगात UP Employees Pension News

By
On:
Follow Us

UP Employees Pension News: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे जिसको योगी सरकार द्वारा लाभ दिया जा रहा है जिसमें उच्च शिक्षा के 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सेवानिवृत कर्मचारियों को शामिल किया गया है यह फैसला इन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है यह हज़ारों कर्मचारियों में आशा का संचार करेगा। उच्च मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुमोदन के बाद यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों और वित्त विभागों के शासन के आदेश में निहित प्रावधानों के परीक्षण के बाद लिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया है कि योगी सरकार शिक्षकों के लिए काफी प्रयास कर रही है यह शिक्षकों के हित, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है इन्होंने यह भी कहा है कि शिक्षक समाज की बौद्धिक आधारशिला है और इनके भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है जिसे योगी सरकार लगातार निभा रही है।

पुरानी पेंशन योजना है कर्मचारी के लिए सुरक्षा कवच

रिटायरमेंट के बाद पुरानी पेंशन योजना हर कर्मचारी के लिए सुरक्षा कवच के तरह होती है नई पेंशन योजना (NPS) में बाजार जोखिम जुड़ा होने के करण कर्मचारियों को हमेशा भविष्य की अनिश्चिता बनी रहती है लेकिन पुरानी पेंशन योजना की अनुसार पेंशन तय होने के साथ-साथ स्थिर भी होती है जिससे कर्मचारियों को जीवन भर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलता रहता है। सरकार का यह कदम बताता है कि वह अपने कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देता है और उनके भविष्य को लेकर हमेशा संवेदनशील है शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए यह निर्णय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह समाज का मार्गदर्शन करते हैं और नई पीढ़ी के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं पुरानी पेंशन मिलने से इनके मन में यह विश्वास और भी मजबूत होगा कि सरकर उनके साथ खड़ी है।

इन्हें नही मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ?

हालांकि सरकार ने अभी इसे स्पष्ट नहीं किया है कि पुरानी पेंशन योजना का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को दिया जाएगा जो नियमित सेवा में है संविदा कर्मचारी, दैनिक भोगी कर्मचारी,वर्क चार्जड श्रेणी के कर्मचारी और मृतक के रूप में नियुक्त कर्मचारी इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे यह कदम बड़ी संख्या में कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत देने वाला है इस फैसले के बाद कर्मचारियों को मनोबल में वृद्धि देखी जा सकती है सोशल मीडिया से लेकर कार्य स्थल तक हर जगह इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है लोग इसे कर्मचारी हितैषी कदम बता रहे हैं जिससे भविष्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

योगी सरकार फैसला कर्मचारियों के लिए निर्णायक कदम

योगी सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि पैदा कर रहा है सोशल मीडिया से लेकर कार्य स्थल तक हर जगह इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है यूपी सरकार ने साबित कर दिया है कि जब कर्मचारियों के हित की बात आती है तो वह हमेशा निर्णायक कदम उठाने से पीछे नहीं हटती यह घोषणा न केवल वर्तमान कर्मचारियों के लिए है बल्कि भविष्य में सरकारी सेवाओं में जाने वाले युवाओं के लिए भी सकारात्मक संकेत है।