TATA Pankh Scholarship Yojana: टाटा कैपिटल द्वारा टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को ₹10,000 से लेकर 1 लाख तक की स्कॉलरशिप दी जानी है यह योजना कक्षा 11वीं- 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई और व्यवसायिक कोर्स कर रहे छात्रों के लिए रखी गई है जिसकी आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जिसकी अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 निश्चित की गई है इस योजना का उद्देश्य उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो प्रतिभाशाली तो है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते ।
1 लाख तक मिलेगी स्कॉलरशिप
यह छात्रवृत्ति की राशि छात्रों के अंकों और कोर्स के आधार पर तय की जाती है कक्षा 11वीं – 12वीं के छात्रों को ₹10,000 से लेकर ₹15,000 तक स्कॉलरशिप दी जाती है इसके अलावा स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई कोर्सों के लिए ₹12,000 से 18,000 रुपए तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है प्रोफेशनल और व्यवसायिक कोर्स की बात की जाए तो इन छात्रों को उनकी ट्यूशन फीस का 80% तक मिलता है जिसमें इन्हें अधिकतम 1 लाख तक की मदद मिल जाती है यह राशि सीधे शिक्षा होने पर उनके खर्चे को कम करती है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट की चलती रहती है।
पात्रता से जुड़ी जरूरी बाते
पात्रता की बात की जाए तो इसमें आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कोई कोर्स या डिप्लोमा कर रहा हो कक्षा 1 11वीं और 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई के छात्रों के लिए पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है जबकि व्यावसायिक कोर्स करने वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 80% अंक निर्धारित किए गए हैं इसके साथ ही परिवार की कुल वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी आवश्यक है इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले छात्र को ही टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना के अनुसार लाभ मिल सकेगा।
ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा आवेदन
टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इसकी आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर जाकर पहले योजना से जुड़े नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं इसके पश्चात इसे ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद आप Apply Online ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी सभी आवश्यक जानकारी को सही तरीके से भरना होगा आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, एडमिशन प्रूफ, फीस रशीद , बैंक पासबुक की कॉपी और पिछले कक्षा की मार्कशीट होना आवश्यक है इन आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट सबमिट हो जाएगा।
इस योजना का उद्देश्य
टाटा पंख स्कॉलरशिप योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी करती है यह योजना उन छात्रों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक बाधाओ के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं स्कॉलरशिप मिलने से छात्रों का बोझ कम हो जाता है और वह पढ़ाई तथा करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं इसके साथ ही यह कार्यक्रम शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है इस योजना से मिल रही सहायता भविष्य में छात्रों के रोजगार के अवसर को और भी मजबूत बनायेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने में सहयोग प्रदान करेगी।