दिसंबर में एक और सार्वजनिक अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर नोटिस जारी Public Holiday

By
On:
Follow Us

Public Holiday: यूपी सरकार वर्ष 2025 के अवकाश सूची में एक और महत्वपूर्ण अवकाश को शामिल करने जा रही है 27 दिसंबर 2025 को सरकार द्वारा शामिल अवकाश की घोषणा होने वाली है सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 2 दिसंबर 2025 को एक आदेश जारी किया गया जिसमें स्पष्ट किया गया कि गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में यह अवकाश रहेगा शासन के आदेश द्वारा जानकारी दी गई है कि यह निर्णय अवकाश से संबंधित पूर्ववर्ती अधिसूचना के संशोधन के रूप में किया गया 27 दिसंबर को सभी स्कूल, कॉलेज सरकारी कार्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे प्रदेश में पूरी तरह से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

27 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

सरकार द्वारा अधिसूचना को जारी कर दिया गया है जिसमें गुरु गोविंद सिंह जयंती का दिन इस साल 27 दिसंबर को पड़ रहा है इस अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, नगर निगम और शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखा जाएगा आदेश दिया गया है कि अवकाश में संबंधित कारवाई आदेशों की सूची के क्रमांक 3 में संशोधन करते हुए इससे राज्य के सभी सरकारी विभागों तक प्रस्तावित किया जाएगा सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर करने के पश्चात इस आदेश को जारी किया गया और कहा गया कि इसे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों, विभाग अध्यक्षों, जिला प्रशासन तथा संबंधित कार्यालय तक भेजा जाए ताकि अवकाश संबंधित जानकारी सभी को समय पर मिल सके।

पत्र की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजी

आदेश में कहा गया है कि सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु इस पत्र की प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मंडल आयुक्त, जिला अधिकारियों, महालेखाकार, लोक सेवा सचिवालय, वित्त मंत्रालय ,भारत सरकार तथा भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अन्य विभागों को भी भेजी गई है जिसके माध्यम से सभी संबद्ध इकाइयों को अवकाश की तिथि और उसकी वैधता की औपचारिक जानकारी को उपलब्ध कराया जा सके।

इस दिन का सिख धर्म में बहुत महत्व

गुरु गोविंद सिंह जयंती सिख समुदाय के लिए एक अत्यंत पावन एवं श्रद्धा से जुड़ा दिन होता है गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे जिन्होंने अपने जीवन काल में समाज में साहस समानता और सेवा जैसे मूल्यों को बढ़ावा दिया था जिसके सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है ।

अधिकारियों ने किया है इस निर्णय का स्वागत

प्रदेश में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में यह अवकाश त्योहारों और स्कूलों की छुट्टियों के बीच लोगों के लिए अतिरिक्त सहूलियत देगा कई कर्मचारी और अधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे त्योहारों के अवसर पर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकेगा शासन ने भी आदेश दिया है कि सभी विभागों को यह निश्चित किया जाए कि अवकाश की जानकारी कार्यालय तक समय पर पहुंच जाए साथ ही यह भी कहा गया है कि आवश्यक सेवाओ से जुड़े विभाग पहले की तरह अपनी सेवाये को जारी रखें। यह आदेश लागू होने के बाद बस 2025 की संशोधित अवकाश सूची अब विभागीय अब लोगों का हिस्सा बन चुकी है सरकार ने साफ कह दिय दिया है कि अगर आगे भी आवश्यकता पड़ी तो अवकाश की सूची में संशोधन किया जा सकता है।