Anganwadi Salary Hike News: प्रदेश के लगभग 40 हजार से ऊपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इनका जो प्रस्ताव तैयार किया गया था उसे पर मंजूरी मिल गई है इनके मानदेय में ₹1600 रुपए की बढ़ोतरी की जानी है यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 14 नवंबर से मानदेय बढ़ोतरी के लिए आंदोलन कर रहे थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि सरकार जल्द ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण फैसला लेने वाली है कई राज्यों में लंबे समय से बढ़ोतरी की मांग भी चल रही है जिसको देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार मानदेय सुधारने पर गंभीरता से विचार कर रही है यदि यह प्रस्ताव दिसंबर में लागू हो जाता है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तथा मिनी आंगनबाड़ी सेविकाओं की आर्थिक राहत मिल जाएगी जिससे उनकी अजीविका और सेवा गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्या थी मांगे
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 14 नवंबर से मानदेय बढ़ोतरी की आंदोलन कर रहे थे उनका कहना था कि इन्हें भी राज्य कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए जब तक राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता है तब तक मानदेय को ₹9300 से बढ़ाकर ₹24,000 किया जाना चाहिए इसके अलावा विभाग में सुपरवाइजर के खाली पदों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के रूप में पदोन्नति करके भरा जाना चाहिए ऐसे कर्मचारी जो सेवा निवृत्त हो गए हैं उन्हें भी पेंशन की सुविधा मिलनी चाहिए जबकि सेवानिवृत्ति पर महिला कल्याण कोष से एक मिलने वाली धनराशि को कम से कम 5 लाख रूपए होना आवश्यक है।
कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए किया कमेटी का गठन
वर्ष 2024 में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ जिसमें सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए शुरू किया गया कमेटी को उनकी विभिन्न मांगों पर विचार करना था मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अनुसार कमेटी की तब तक कुछ बैठे हो चुकी थी
सेवानिवृत्ति पर एक लाख देने की सहमति
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा है कि शासन में हुई बैठक में सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त 1 लाख तक दिए जा सकेंगे जबकि हर साल इसमें पांच प्रतिशत की वृद्धि भी की जाएगी इसके अलावा सुपरवाइजर के पद के लिए भी जल्द आवेदन मांगे जाने हैं प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहुत ही कम मानदेय पर काम कर रही है साल 2021 में इनका मानदेय में बृद्धि हुई थी। सरकार जब तक लिखित आश्वासन नहीं दे देती या फिर शासन आदेश जारी नहीं करती तब तक इन मांगों के लिए आंदोलन जारी रह सकता है।
मानदेय बढ़ोतरी की प्रक्रिया में है तेजी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी से जुड़ी प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस सुधार को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने पर विचार करने वाली है जिससे भविष्य में इसे स्वास्थ्य बीमा दुर्घटना बीमा और मातृत्व लाभ जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ दिया जा सके कई वर्षों से आंगनबाड़ी की सेविकाए कम वेतन से समुदाय की सेवा दे रही है ऐसे में यह बढ़ोतरी उनके लिए आर्थिक सिंबल साबित हो जाएगी।